Business News

एम्पलाई एडवोकेसी और सोशल सेलिंग सॉफ्टवेयर में अग्रणी सोसिएबल ने मुंबई में नए कार्यालय से अपना अंतरराष्ट्रीय विस्तार जारी रखा

Business Wire India
सोसिएबल (Sociabble) ने अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और भारत में अपना नया कार्यालय मुंबई में खोला है। कंपनी न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस, और ल्योन में पहले से मौजूद है और अब भारत में कार्यालय खुलने से अमेरिका, इंग्लैंड, ईएमईए और एपीएसी बाजारों में एम्पलाई एडवोकेसी, सोशल सेलिंग और वर्कप्लेस एंगेजमेंट सॉफ्टवेयर के अग्रणी प्रदाता के रूप में सोसिएबल की स्थिति मजबूत हुई है।

यह स्मार्ट समाचार विज्ञप्ति मल्टीमीडिया में है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170620005069/en/

Sociabble Opens Mumbai Office (Photo: Business Wire)
Sociabble Opens Mumbai Office (Photo: Business Wire)

सोसिएबल ने मुंबई कार्यालय खोला (फोटो : बिजनेस वायर)

मुंबई कार्यालय की शुरुआत सोसिएबल के विकास की उपलब्धियों की श्रृंखला में सबसे नया है। मार्च 2016 में कंपनी ने पांच मिलियन डॉलर की फंडिंग के दौर ($5M round of funding)  à¤•ी घोषणा की थी। यह उत्तरी अमेरिका और यूरोप में इसके विस्तार के लिए था जबकि मार्च 2017 में इसका नाम फ्रांस के डिजिटल क्षेत्र में शिखर के 100 (top 100 employers in the digital sphere) नियोक्ताओं में था।

भारत में परिचालनों की शुरुआत से एशिया प्रशांत में सोसिएबल की उपस्थिति मजबूत होती है। यह एक ऐसा बाजार है जो बेहद सक्रिय है। सोसिएबल के मंच का उपयोग भारत में पहले से किया जाता है और इंफोसिस, माइक्रोसॉफ्ट तथा सोसाइटी जनरल जैसे ग्राहक इसका उपयोग करते हैं। वाकई, यह तथ्य है कि सोसिएबल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौजूद है और यह इसकी सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। यह भिन्न कंपनियों के साथ तैनात किए जाने पर अंतरराष्ट्रीय, पैन एंटरप्राइज एम्पलाई एडवोकेसी और सामाजिक बिक्री के तहत काम करता है।

सीईओ, जीन लुइस बनार्ड ने कहा, “हमारे मुंबई कार्यालय की शुरुआत सोसिएबल के लिए एक आकर्षक नए अध्याय की शुरुआत है। इस क्षेत्र में कई जोरदार तैनातियों पर काम चल रहा है और ऐसे में इस क्षेत्र में हम भारत में और आस-पास अपने ग्राहकों के साथ काम करने की उम्मीद करते हैं।”

सोसिएबल के बारे में

सोसिएबल एम्पलाई एडवोकेसी, सोशल सेलिंग, आंतरिक संचार और ब्रांड एडवोकेसी के लिए अपनी श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ एंटरप्राइज समाधानों की डिलीवरी करता है। इसके सॉफ्टवेयर ऐज अ सर्विस (एसएएएस) टेक्नालॉजी प्लैटफॉर्म एनड्रायड, आईओएस और विन्डोज फोन के लिए देश में ही उपलब्ध हैं।

अनुभवी उद्यमियों की एक टीम ने इसे 2014 में डिजिटल ऐसेट मैनेजमेंट टेक्नालॉजी, सोशल मीडिया और कंटेंट मार्केटिंग में पेश किया था और इस समय सोसिएबल का उपयोग 60 से ज्यादा देशों में किया जा रहा है और इसने दुनिया के कुछ सबसे प्रतिष्ठा वाले ग्राहक हासिल कर लिए हैं। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, बीएमपी परिबास, लो रीयल और पीडब्ल्यूसी शामिल हैं। कंपनी का मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है और इसका परिचालन ल्योन, न्यूयॉर्क, लंदन तथा मुंबई में है।

स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170620005069/en/
 
मल्टीमीडिया उपलब्ध है : https://www.businesswire.com/news/home/20170620005069/en/

संपर्क:
प्रेस के लिए संपर्क
सोसिएबल
मार्लिन मोनटोया, +33 (0)1 58 28 19 31
marylin.montoya@sociabble.com
www.sociabble.com